- हैकर ने पति को भेजे फोटो मांगे 5 लाख
भायंदर (सं. भा.) एक विवाहिता को अपने मोबाइल में अपनी अश्लीक फोटो रखना महंगा पड़ गया। एक हैकर ने उसकी अश्लील तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके पति से पैसे मांगे जाने का मामला नवघर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। महिला का मोबाइल हैक कर उसकी अश्लील तस्वीर हासिल करने का दावा किया गया है। मुंबई में नौकरी करने वाले एक युवक के व्हाट्सएप नंबर पर उसकी पत्नी की अर्धनग्न तस्वीर पत्नी के ही व्हाट्सएप नंबर से आई। उसे थोड़ा अटपटा लगा। उसने पत्नी को फोन कर इस पर एतराज जताया। तब पता चला कि उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है। बाद में उस युवक ‘के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से उसकी पत्नी की कुछ और अश्लील तस्वीरें भेजी गई और उसके (पत्नी के) विवाहेत्तर संबंधों की जानकारी होने तथा उसे उसके सगे-संबंधियों, मित्रों को भेजने की धमकी अनजान व्यक्ति ने दी।

थाने में मामला दर्ज इसके एवज में उससे 5 लाख की मांग की गई। उसने धमकाया कि अगर वह पुलिस में गया तो वह तो डूबेगा, लेकिन उसे भी साथ लेकर डूबेगा। समय पर पैसा नहीं मिलने पर युवक की एक महिला रिश्तेदार को भी वही फोटो भेजी गई। भयभीत युवक ने पुलिस की शरण ली है।


