- बीएमसी लगाने जा रही है लगाम
मुंबई (सं. भा.) बीएमएसी ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू की है। मुंबई में चल रहे नालों की सफाई के बाद प्लास्टिक की थैलियों को नालों में जाने से रोकने के लिए बीएमसी एक्शन में आ गई है। मानसून के समय नालों और नदियों में प्लास्टिक की थैलियां जाने से बीएमसी के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। यह प्लास्टिक नालों में जाकर पानी निकासी में बाधा बन जाता है। गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने 50 माइक्रोन से कम की थैलियों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंधित लगाया था। हालांकि फेरीवाले अब 50 माइक्रोन से कम की थैलियों का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। बीएमसी अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई तेज करने जा रही है। बीएमसी की यह कार्रवाई अगले 4 महीने तक चलती रहेगी। बीएमसी प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों में सामान देने वालों के खिलाफ एक विशेष टीम गठित कर उन्हें कार्रवाई के लिए फील्ड में उतारेगी. मनपा अधिकारी ने बताया कि फेरीवालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी लाइसेंस विभाग पर होगी, जबकि दुकानदारों पर मार्केट विभाग कार्रवाई करेगा।

अब तक वसूला 56 लाख जुर्माना
बीएमसी प्रशासन प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने वालों से 4 हजार 410 किलो प्लास्टिक जब्त कर अब तक 56 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।


