मुंबई (सं. भा.)। अवैध निर्माण को लेकर कांदिवली का मनपा आर/साऊथ वार्ड काफी पहले से बदनाम रहा है । यहां कोई न कोई ऐसा जुनियर इंजीनियर अवैध निर्माण कराने को लेकर खुख्यात रहता ही है। ऐसे ही जुनियर इंजीनियरों में शामिल है शंकर घुगे जो अपने निर्धारित क्षेत्र में घुम घुम कर अवैध निर्माण करवाने के लिए खुख्यात हैं।
बता दें कि जुनियर इंजीनियर घुगे को कांदिवली पूर्व के वार्ड नंबर २८ में अवैध निर्माण न होने पाए इसकी जिम्मेदारी उन्हें मनपा आर/साउथ वार्ड की तरफ से साैंपी गई है। दी गई जिम्मेदारी के उलट वह पूरे क्षेत्र में कांट्रेक्टरों से मिल कर अवैध निर्माण करवाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए अवैध निर्माण करने वालों से मुहमांगी रकम भी वसूल रहे हैं।

आरोप है कि हिंदू स्मशान भूमी के सामने लक्ष्मी कंपाउंड में संतोष मुनीराज यादव से रिश्वत लेकर लगभग ५०० स्क्वायर फुट गाले का अवैध निर्माण करने की इजाजत दे दी है। उसी प्रकार मस्जिद चाल में कलीम शेख द्वारा खाली जमीन पर बनाए गए दो रुम के अवैध निर्माण को घुगे संरक्षण देते दिखाई पड़ रहे हैं। इसी प्रकार घुगे पर आरोप है कि हनुमान नगर, जय तुलजा भवानी चाल में १२०० स्क्वायर फुट का पहली मंजिल पर अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा मार्च महीने में होली की छुट्टी के दौरान वल्ली मोहम्मद को ४०० स्क्वायर फुट के दो गाले अवैध रुप से बनवा दिए। इन सबके अलावा और भी दर्जनों अवैध निर्माण वार्ड क्रमांक २८ में जुनियर इंजीनियर घुगे के संरक्षण में किए जा रहे हैं।


