spot_img
Homeमुंबईरोटी के बाद गरीबों की दाल हुई महंगी

रोटी के बाद गरीबों की दाल हुई महंगी

  • महीने भर में ₹ 10 का आया उछाल

मुंबई (सं. भा.) ‘ दाल रोटी खाएंगे, प्रभू के गुण गाएंगे’ यह गाना अब देश में बेमानी साबित हो रहा है। गरीबों का पसंदीदा आहार रोटी (आंटा) के बाद अब दाल भी महंगी हो गई है। विगत महीने भर में दाल की कीमतों में १0 रुपए तक उछाल आया है। अरहर दाल ही नहीं, बल्कि उड़द दाल के दामों में भी तेजी आई है। केंद्र सरकार के डेटा के मुताबिक राजधानी में २ जनवरी, २०२३ को अरहर दाल की कीमत १११ रुपए प्रति किलो थी, जो २२ अप्रैल को बढ़कर १२०.७७ रुपए प्रति किलो हो चुकी है, जबकि मुंबई में २ जनवरी को अरहर दाल १२५ रुपए प्रति किलो मिल रही थी, जो २२ अप्रैल को १४१ रुपए प्रति किलो हो चुकी है। केवल अरहर दाल ही नहीं, बल्कि उड़द के दामों में भी तेजी देखी जा रही है। २ जनवरी, २०२३ को उड़द मुंबई में १२५ रुपए प्रति किलो था, जो २२ अप्रैल को १३७ रुपए प्रति किलो में मिल रहा है, जबकि २ जनवरी को दिल्ली में १०६.५५ रुपए में मिल रहा उड़द अब १०८.७० रुपए हो गया है। सरकार को ये इनपुट मिला है कि पर्याप्त मात्रा में अरहर दालों के इंपोर्ट के बावजूद स्टॉक को बाजार में जारी नहीं किया जा रहा है और अरहर दालों की जमाखोरी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com