spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता बना गुंडा

भाजपा नेता बना गुंडा

  • 3 माह की गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात।
  • गुंडई का वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश हरदोई(सं. भा.) हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में भाजपा नेता ने दिनांक 06-06 2023 को खुलेआम गुंडई दिखाई जिसमें भाजपा नेता व अन्य साथियों के साथ दुकानदार के घर पर हमला बोल दिया था। हमले में पांच पुरुष सहित एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी थी जिसमें पुलिस ने महिला के नाम नहीं दर्ज किया था और ना नही महिला का मेडिकल कराया था। पुलिस ने घायल पांचो पुरुषों का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था और रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी धीरज का गांव में ही बांस बल्ली की दुकान है जिसे वह किराए पर देते हैं । भाजपा नेता धीरज की दुकान से बांस बल्ली का सामान अपने घर ले गया था और सामान वापस करने के बाद भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने पैसा नहीं दिया था। पैसा मांगने पर भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने खुलेआम गुंडई दिखाइए और साथियों के साथ मिलकर दुकान मालिक धीरज और उसके पारिवार के सदस्यों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस पुरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से लोग घायल हो गए थे जिसमें पुलिस ने पांच पुरुषों की ही रिपोर्ट दर्ज की थी । तीन मांह की गर्भवती घायल महिला की रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी और ना नही महिला का मेडिकल कराया गया था। वही 3 माह की गर्भवती महिला का दिनांक 10-11 2023 को गर्भपात हो गया है। हाथ में भ्रूण लेकर थाने पहुंची सास की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया है जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। महिला ने बताया है मारपीट के दौरान हमारे पेट पर काफी चोट आ गई थी जिससे मेरे पेट में दर्द हो रहा था जिसकी थाने पर मैंने शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने मेरी कोई नहीं सुनी थी। आज महिला का गर्भपात हो गया है जिसमें 3 माह का नवजात शिशु की मौत हो गई ।थाना प्रभारी राजदेव मिश्रा ने बताया है महिला का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और नवजात शिशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com