- डेढ़ लाख चोरी कर हुआ था फरार
नालासोपारा (सं. भा.) पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से गिरफ्तार किया है। कलीमुल्ला तुफैल अहमद खान की संतोष भुवन नाके पर टिंबर एंड प्लाईवुड की दुकान है। कलीमुल्ला ने पेल्हार पुलिस में शिकायत की थी कि 26 जुलाई 2023 को दोपहर 2 से 2:20 के बीच किसी अज्ञात चोर ने दुकान में रखा डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच में जुटी अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी जांच व मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोहम्मद कलाम सलामुद्दीन अंसारी भिवंडी, भोईवाडा को यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपए नकद बरामद कर लिया। उसके खिलाफ रायगड, मुरबाड, भिवंडी, ठाणे पुलिस स्टेशन में भी मुकदमा दर्ज है।



