spot_img
Homeमुंबईहीरा पन्ना मॉल में लगी भीषण आग

हीरा पन्ना मॉल में लगी भीषण आग

  • बाल बाल बचे तीन फायरमैन

मुंबई (सं. भा.) : जोगेश्वरी स्थित हीरा पन्ना मॉल में भीषण आग लग गई ।
आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुंए का गुबार उठ रहा था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। आग के बाद मची अफरातफरी के बीच इमारत को खाली करवा लिया गया ।
जैसे ही मॉल में आग लगने की सूचना मिली तभी कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली कराने के प्रयास किए गए। कड़े प्रयासों के बावजूद भी 20 दुकान आग की चपेट में आ गई। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।


मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक मॉल में लेवल 3 की आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग मॉल में फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला। ।
उन्होंने बताया कि मौके पर 25 दमकल गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास किया गया और सफल भी रहे। जानकारी के मुताबिक, ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पास स्थित मॉल में कल दोपहर करीब 3.10 बजे आग लगा थी।
फायर ऑफिसर ने बताया कि आग बुझाने के दौरान हमारे 3 कर्मचारी घायल हो चुके हैं। धुआं से घुटन होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
बाइट – अंबल केलकर (चीफ फायर ऑफिसर)

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com