spot_img
Homeमुंबईअब साल भर मुंबईकरों को पानी का नो टेंशन

अब साल भर मुंबईकरों को पानी का नो टेंशन

  • 99 प्रतिशत भरे सभी झील

मुंबई (सं. भा.) : अच्छी बारिश के चलते मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे मुंबई में पानी आपूर्ति का टेंशन लगभग दूर हो गया है। मुंबई को पानी देने वाली सातों झीलों में लगभग 99 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। 3 झीले 100 प्रतिशत भर गई। हैं, वहीं बाकी 4 में से 2 में 99 प्रतिशत से अधिक पानी का स्टॉक है। सिर्फ एक झील मध्य वैतरणा में सबसे कम करीब 97.84 प्रतिशत पानी है। बीएमसी को उम्मीद है कि सितंबर समाप्त होने से पहले सभी झीलें ओवरफ्लो हो जाएंगी। साथ ही मुंबई में भविष्य में पानी कटौती की आशंका भी दूर हो जाएगी। बीएमसी हाइड्रोलिक डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में बारिश नहीं हुई, इससे हम चिंतित हो गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश ने हमारी चिंता को दूर कर दिया है। हमें उम्मीद है कि 1 अक्टूबर तक सातों झीलों में 14,47,363 एमएलडी पानी का स्टॉक हो जाएगा। इससे अगले मॉनसून तक मुंबई में जल संकट नहीं आएगा। बता दें कि अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी झील से मुंबई को प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। रविवार की सुबह 6 बजे तक सातों झीलों में 14,28,186 एमएलडी यानी 98.68 प्रतिशत पानी जमा हो गया है।

किस झील में कितना पानी

  • मध्य वैतरणाः सबसे कम 97.84 प्रतिशत पानी जमा
  • भातसाः दूसरा सबसे कम स्टॉक। 7,04,142 एमएलडी यानी झील की कुल क्षमता का 98.20 प्रतिशत
  • अपर वैतरणाः 2,25,601 एमएलडी यानी 99.36 प्रतिशत पानी
  • मोडक सागरः 100 प्रतिशत। 1,28,925 एमएलडी यानी जमा
  • तानसाः 1,44,417 एमएलडी यानी कुल क्षमता का 99.54 प्रतिशत पानी
  • विहारः कुल क्षमता का 27,698 एमएलडी यानी 100 प्रतिशत पानी
  • तुलसी: 100 प्रतिशत। तुलसी झील की कुल भण्डारण क्षमता 8,046 एमएलडी
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com