spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रिटायर स्वास्थ्य कर्मी को...

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रिटायर स्वास्थ्य कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में बाजार से दूध लेकर घर वापस जा रहे रिटायर स्वास्थ्य कर्मी को बाइक सवार हमलावरों ने जिला उद्योग केन्द्र के पास रविवार की शाम गोली मार दी। घटना की जानकारी पर चंदकदम दूर मौजूद आबू नगर पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वीओ- सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी आबू नगर (आबू नगर पुलिस चौकी के पीछे) निवासी हरिओम स्वास्थ्य विभाग से रिटायर वार्ड ब्वाय था। कुछ साल पहले ही वह सदर अस्पताल में सेवाएं देने के बाद रिटायर हो गया था। बताया जा रहा है कि हरिओम रोज की तरह रविवार की शाम को भी वह दूध लेने बिन्दकी बस स्टाप के पास गया था। जहां से वह दूध लेकर पैदल वापस लौट रहा था। तभी वह आबू नगर पुलिस चौकी के पीछे स्थित जिला उद्योग केन्द्र के सामने ही पहुंचा था कि तभी बाइक से पहुंचे एक हमलावर ने उसके सिर के पास गोली मार दी। घटना देखकर आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं बाइक सवार हमलावर जीटी रोड होते हुए डाक बंगले की तरफ भाग निकले। वहीं घटना की जानकारी पर आबू नगर पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरिओम को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com