spot_img
Homeमुंबईसाईबाबा नगर अग्निकांड में मौत का आंकड़ा बढ़ कर हुआ तीन

साईबाबा नगर अग्निकांड में मौत का आंकड़ा बढ़ कर हुआ तीन

मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम में एक आवासीय इमारत में सोमवार को लगी भीषण आग की घटना में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। शुक्रवार की देर रात एक और महिला ने दम तोड़ दिया। लगभग 80 फीसदी जली उक्त महिला का इलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात महिला की मौत हो गई..

घायलों को शताब्दी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बीएमसी के अनुसार कस्तूरबा में भर्ती राजेश्वरी भरत (24) नामक महिला 80 फीसदी जल गई थीं, उनकी हालात नाजु बनी हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई
इसी तरह लक्ष्मी (43) नामक महिला 47% जल गई हैं, उनकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। एक घायल व्यक्ति ने डिस्चार्ज ले लिया था। बोरीवली पश्चिम के साईबाबा नगर के 8 मंजिला इमारत वीणा संतूर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल के एक फ्लैट में बीते सोमवार को दोपहर करीब 12.30 बजे आग लगी थी। आग में झुलसे कुल 5 लोगों को बाहर निकाल कर पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ग्लोरी वालफैटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) को मृत घोषित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com