विरार (सं. भा.) न्यू विवा कॉलेज की छठवी मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। मनवेल पाडा, मौर्या नगर निवासी सुमित कुमार सरोज 12वी का छात्र था। वह कॉलेज की छठवी मंजिल पर था। इस दौरान, वह जमीन गिर गया। घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। अब तक उसके गिरने की वजह सामने नहीं आई है।



