मुंबई (सं. भा.) | मानसून की पहली बरसाती बूदों ने मुंबई के धरती को चूमा भर है लेकिन कई जगह से जल जमाव की बात सामने आने लगी है | मनपा के तरफ से की गई तैयारी की घोषणओं पर पानी फिरता नजर आने लगा है | मनपा आर / दक्षिण के कर्मठ कर्मियों की पहली बरसात में पोल खुलने लगी है | कांदिवली में कई जगहों पर नाले गटर की सफाई न होने के कारण रोड़-रास्ते पर जल जमाव दिखने लगा है | लालजीपड़ा, हनुमान नगर, ईरानीवाडी पोयसर तथा भाब्रेकर नगर आदि स्थलों पर गटर का पानी सड़क पर फैलने लगा है | कई जगह सड़को और गली आदि में की गई खुदाई आम जनता को परेशान करने लगी है | अगर समय रहते मनपा आर दक्षिण के अधिकारी ध्यान नहीं दिए तो जल भराव से आम जन-जीवन प्रभावित होगा |


