spot_img
Homeमुंबईडोंबिवली के शहीद परिवारों से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे

डोंबिवली के शहीद परिवारों से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे

  •  शिक्षा और रोजगार में मदद का भरोसा

(प्रमोद कुमार)

डोंबिवली (सं. भा.) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में डोंबिवली के तीन नागरिकों की दर्दनाक मौत के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने शहीद हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी रहेगी। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य में रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय अवश्य मिलेगा।

इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, विधायक राजेश मोरे, कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल सहित शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com