spot_img
Homeमुंबईमुंबई के स्मशानो की सफाई अब करेंगे ठेकेदार।

मुंबई के स्मशानो की सफाई अब करेंगे ठेकेदार।

मुंबई  (सं. भा.) : मुंबई शहर एवं उपनगरों के सभी स्मशान भूमि में व्याप्त गंदगी एवं अन्य समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगी.मनपा ने सभी स्मशान भूमि का रखरखाव,नियमित स्वच्छता,साफसफाई व अन्य सेवा कामकाज के लिए ठेकेदार नियुक्त करने का निर्णय लिया है.सभी 46 स्मशान भूमि की साफसफाई एवं रखरखाव पर मनपा अगले दो साल में 5 करोड़,7 लाख,36 हजार रुपए खर्च करेगी.प्रशासन की तरफ से इस संदर्भ में प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष पेश किया गया है.जिसे बुधवार को होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

५.७  करोड़ खर्च करेगी मनपा

शहर एवं उपनगरों में मनपा की 46 स्मशान भूमि है,कर्मचारियों की कमी की वजह से साफसफाई नहीं हो पाती है एवं लोगों को अन्य कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है.

स्मशान में आने वाले दुखी होते हैं,उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होती है.ऐसी हालत में गंदगी रहने पर उन्हें मानसिक शांति नहीं मिलती है.स्मशान भूमि में आने वाले को मानसिक शांति मिले इसके लिए साफसफाई आवश्यक है.

मनपा की तरफ से सभी 46 स्मशान भूमि के लिए प्रत्येक विभाग में प्रति माह के हिसाब से साफसफाई के लिए निविदा जारी की गई थी.जिसमें तीन कंपनियों हीरावती इंटरप्राइजेज,एन के शाह इंफ्रा प्रोजेक्ट्स,केएचएफएम हास्पिटैलिटी ने रूचि दिखाई थी.

प्रशासन ने केएचएफएम हास्पिटैलिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्रा.लि.को ठेका देने की सिफारिश स्थायी समिति से की है.कंपनी को 2.21पैसे वर्ग फुट के हिसाब से भुगतान किया जायेगा.इस तरह मनपा दो साल में 5 करोड़,7 लाख,36 हजार रुपए खर्च करेगी करेगी.

मुंबई में मनपा के स्थान के स्मशान भूमि

शहर                              ८

पश्चिम उपनगर           २३

पूर्व उपनगर                    १५

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com