spot_img
Homeमुंबईडेंगू मछरों की देन में मनपा का डंडा

डेंगू मछरों की देन में मनपा का डंडा

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के साथ-साथ मॉनसूनी बीमारियों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इन बीमारियों की रोकथाम में भी मनपा का स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। मलेरिया और डेंगू बीमारियों का प्रभाव कम करने के लिए मनपा ने उक्त बीमारी फैलानेवाले मच्छरों के डेन को उजाड़ना शुरू कर दिया है। मच्छर जिन-जिन वस्तुओं में पनपते हैं, उन्हें नष्ट करने का काम मनपा कीटनाशक विभाग तेजी से कर रहा है।
मॉनसूनी बीमारियों के साथ मुंबई में मलेरिया-डेंगू बीमारी का प्रकोप न पैâले, इसके लिए मनपा कीटनाशक विभाग प्रतिबंधात्मक उपाय योजना में जुट गया है। इसके तहत मच्छरों के उत्पन्न स्थल, वस्तुओं पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले छह महीनों में कीटनाशक विभाग ने मुंबई के विभिन्न इलाकों से मच्छरों के पनपनेवाले ‘डेन’ यानी अड्डों में से करीब ११ हजार टायर्स नष्ट किए। इसके साथ ही करीब चार लाख ऐसी वस्तुएं हटाई गई हैं जो मच्छरों के प्रजनन स्थल बनी हुई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com