परिवार का गुजर-बसर
फतेहपुर(स भा): फतेहपुर जिले में बाढ़ पीड़ितों के देर रात क्या हालत है,, जिसमें फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के पाल्टू का पुरवा गांव में बाढ़ पीड़ितों के हालातो को जांच-पड़ताल की तो पाया गया की बाढ़ पीड़ित अपनी जान जोखिम में रखकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं, 10-10 फुट के तिरपाल में 8 से 10 लोगों के परिवार गुर्जर बसर करने को मजबूर है, साथ ही उनके मवेशी खुले में रह रहे हैं, पीड़ितों ने बताया कि देर रात जंगली जानवर जैसे सांप मगरमच्छ तमाम जानवरों का खतरा मंडराता रहता है , क्योंकि हर जगह जल भरा होने की वजह से तमाम जानवर सूखी जमीन की तरफ भागते हैं वहीं जिला प्रशासन की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी तरफ से कुछ व्यवस्थाएं की हैं रात के अंधेरे में लोगों को लाइट मुहैया कराई है जिससे वह बैठ सके ,वही 10 फीट के पानी के तिरपाल के नीचे पूरा परिवार गुर्जर बसर कर रहा है।


