spot_img
Homeमुंबईइबर ठगों का नया निशाना: आशा बहुओं और ग्रामीण महिला से लाखों...

इबर ठगों का नया निशाना: आशा बहुओं और ग्रामीण महिला से लाखों की ठगी

 फतेहपुर(स भा): साइबर ठगों ने अब आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तीन अलग-अलग आशा बहुओं और एक अनपढ़ महिला से ठगों ने शातिर तरीके से कुल मिलाकर 48 हजार से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। इन घटनाओं ने साइबर अपराधियों के नए तरीकों को उजागर किया है।
गोपालगंज पीएचसी के एमओआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार सरोज ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मलवां ब्लॉक की आशा बहू मोहम्मदी बानो को 30 जुलाई को एक कॉल आया। जालसाजों ने खुद को महिला विकास विभाग का अधिकारी बताया और विश्वास जीतने के लिए पहले उनके खाते में 35 सौ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उनके पति के खाते से 71 सौ रुपये निकाल लिए। एक अगस्त को उसी नंबर से फिर कॉल आया। इसी तरह का दूसरा मामला चौडगरा की आशा नीलू पाल के साथ हुआ, जहाँ 31 जुलाई को उन्हें फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को महिला बाल विकास परियोजना का अधिकारी बताकर जानकारी ली और सुप्रीम कुमारी नाम की लाभार्थी के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। तीसरे मामले में गाजीखेड़ा की आशा देवी को भी लखनऊ से बोलने का दावा करते हुए पहले एक लाभार्थी से लिंक भेजकर 20 हजार और फिर एक अन्य लाभार्थी के 30 हजार रुपये ठग लिए।
इसी तरह, खागा कोतवाली क्षेत्र की एक ग्रामीण अनपढ़ महिला के खाते से भी करीब 48 हजार 600 रुपये संदिग्ध तरीके से निकल गए। पीड़िता शिवपतिया पत्नी रामनाथ का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, इरादतपुर चतुरभुजपुर शाखा में है। शिवपतिया का आरोप है कि उनके खाते से 24 अप्रैल को 49 सौ और नौ हजार रुपये, 25 अप्रैल को दोबारा 49 सौ और 99 सौ रुपये तथा 26 व 27 अप्रैल को क्रमश 99 सौ और 10 हजार रुपये निकाले गए। उन्हें न तो कोई ओटीपी आया और न ही पैसे निकलने का कोई मैसेज मिला। अनपढ़ होने के कारण वह खुद मोबाइल बैंकिंग नहीं चलातीं। जब उन्होंने पासबुक अपडेट करवाई तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पहले बैंक और स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने एक अगस्त को साइबर थाने में तहरीर दी। साइबर थाने के निरीक्षक कमर खान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com