spot_img
Homeमुंबईवरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को 'सर्वोत्तम सम्मान'

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को ‘सर्वोत्तम सम्मान’

आशीष शेलार ने किया सम्मानित

मुंबई(स भा): पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्रीनारायण तिवारी को ‘सर्वोत्तम सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में प्रदान किया। श्री तिवारी, जो मूल रूप से जौनपुर जिले के निवासी हैं, के लिए यह सम्मान उनके गृह जनपद के लिए भी गौरव का क्षण है।
यह कार्यक्रम ‘गऊ भारत भारती’ संस्था द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और धड़क कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत राणे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालक राजेश विक्रांत ने श्री तिवारी के लंबे और सफल पत्रकारीय सफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री तिवारी ने 1984 में शाहगंज, जौनपुर से एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘वादरायण’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में मुंबई आकर ‘जनसत्ता’, ‘लोकमत समाचार’, ‘दबंग दुनिया’ जैसे कई प्रमुख अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
समारोह में मंत्री आशीष शेलार ने मंच पर श्री तिवारी को गले लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पत्रकारिता, साहित्य, कला और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों की अन्य प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। पत्रकारिता से राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, साहित्य से जितेंद्र पांडे और कला से पंकज तिवारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com