आदतन अपराधी गिरफ्तार
बोरीवली(स भा): मुंबई की बोरीवली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर 9 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अब्दुल हामिद रशीद शेख और अब्दुल जमीर पठान हैं, जो भिवंडी और मुंब्रा के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ 15 से अधिक घरों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी के साथ ही, पुलिस ने बोरीवली के वजीरा नाका स्थित कुलदीप सोसाइटी में हुई चोरी का मामला भी सुलझा लिया है। इस मामले के शिकायतकर्ता प्रवीण गोपीनाथ सालवी हैं, जो अंधेरी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 19 जनवरी को जब उनकी पत्नी पूजा अपनी बहन के घर से वापस लौटीं, तो उन्हें फ्लैट का दरवाजा खुला मिला और घर से चोरी होने का पता चला।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद कलंदर शेख उर्फ माचिस नाम का एक और आरोपी वांछित है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को बोरीवली की स्थानीय अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


