spot_img
Homeमुंबईएक गिरफ्तारी से 204 किलो गांजे का राज खुला

एक गिरफ्तारी से 204 किलो गांजे का राज खुला

6 लोग अरेस्ट पुलिस की बड़ी कामयाबी

मुंबई(स भा): मुंबई पुलिस ने अपनी सूझबूझ और जांच-पड़ताल से एक छोटे ड्रग मामले को बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने में बदल दिया है। मालाड मालवणी इलाके में पुलिस ने न केवल 204 किलो गांजा जब्त किया, बल्कि एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंदे को 25 अगस्त की शाम एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर उन्होंने वासिफ हुसैन आशिक हुसैन खान (48) को पकड़ा और उसके पास से 1 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया। मालवणी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को संतोष मोरे नाम के एक फरार आरोपी की जानकारी मिली, जो इस मामले का मुख्य सूत्रधार था।
नासिक तक हुआ पीछा
पुलिस ने संतोष मोरे का पीछा करते हुए तीन दिन तक नासिक जिले के चांदवाड़ टोल प्लाजा पर घेराबंदी की, जिसके बाद उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। संतोष मोरे से पूछताछ में पता चला कि उसने धुले-नासिक इलाके के चार लोगों से गांजा खरीदा था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मालवणी के मढ़ इलाके के मार्वे रोड पर दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इन वाहनों में चार लोग सवार थे और उनके पास से 203 किलो गांजा मिला। इसी दौरान एक आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com