spot_img
Homeमुंबईमुंबई–अहमदाबाद महामार्ग पर ट्रेलर हादसा

मुंबई–अहमदाबाद महामार्ग पर ट्रेलर हादसा

दो घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक सुरक्षित

नालासोपारा, (सं. भा.):  मुंबई–अहमदाबाद महामार्ग पर सोमवार तड़के पेल्हार पुलिस स्टेशन के सामने एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह मुड़ गया और चालक केबिन में फँस गया। राहगीरों ने घटना देखकर तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद पेल्हार पुलिस और वसई फाटा अग्निशमन दल मौके पर पहुँचे और संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया।
ट्रेलर का केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण चालक मोहम्मद अनवर (43) को बाहर निकालना बेहद कठिन था। अग्निशमन दल ने हाइड्रोलिक कटर और अन्य उपकरणों की मदद से करीब दो घंटे की लगातार मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना और रेस्क्यू अभियान के कारण महामार्ग पर लंबी दूरी तक ट्रैफिक जाम लग गया। सुबह के व्यस्त समय में वाहनों की भीड़ बढ़ने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग बनाकर वाहनों को निकालना शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
ट्रेलर को हटाने और सड़क पर फैला मलबा साफ करने के बाद मार्ग पूरी तरह बहाल कर दिया गया। पेल्हार पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com