विरार (सं.भा): विरार पूर्व स्थित मनवेल पाड़ा तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की घटना से स्थानीय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही वसई–विरार नगर निगम के फुलपाड़ा उप-अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुँची और बिना देर किए तलाशी अभियान शुरू किया।
तालाब की गहराई और कीचड़ के कारण शव ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद दो बच्चों ने उस स्थान की दिशा बताई, जहाँ उन्होंने व्यक्ति को पानी में गायब होते देखा था। बच्चों द्वारा दी गई जानकारी से तलाशी अभियान में तेजी आई।
करीब डेढ़ घंटे की लगातार खोजबीन के बाद अग्निशमन दल ने तालाब से शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान अनंत आग्रे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जाँच जारी है।
तालाब में डूबा व्यक्ति, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
RELATED ARTICLES


