मुंबई (सं.भा.): महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तर मुंबई की राजनीति में भाजपा ने बड़ा संदेश देते हुए चारकोप विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 से अपने मजबूत और भरोसेमंद चेहरे दीपक बाला तावड़े पर एक बार फिर दांव लगाया है। पार्टी के इस फैसले से वार्ड 20 में मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ मानी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 में इसी वार्ड से नगरसेवक रह चुके दीपक बाला तावड़े को दोबारा मैदान में उतारा है। वर्तमान में वे भाजपा के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष हैं और संगठन के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उनकी सक्रियता केवल वार्ड 20 तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे उत्तर मुंबई में उनकी सामाजिक और राजनीतिक पहचान मजबूत है।

समाज सेवा की अलख जगाने वाले दीपक बाला तावड़े लंबे समय से जनहित के मुद्दों पर काम करते आ रहे हैं, जिसका सीधा लाभ उन्हें चुनावी समर्थन के रूप में मिलता दिख रहा है। उधर, कांग्रेस को इस वार्ड में कोई प्रभावशाली उम्मीदवार न मिल पाने के चलते भाजपा प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं और प्रबल मानी जा रही हैं। नामांकन के दौरान निकली रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जबकि स्थानीय विधायक योगेश सागर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे वार्ड 20 में भाजपा की ताकत का स्पष्ट प्रदर्शन देखने को


