spot_img
Homeअन्यदावत-ए-इफ्तार में दिखी सामाजिक एकता, टोरेंट पावर का आयोजन

दावत-ए-इफ्तार में दिखी सामाजिक एकता, टोरेंट पावर का आयोजन

प्रमोद कुमार
भिवंडी (सं.भा.): पवित्र रमजान माह के अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से टोरेंट पावर की ओर से भिवंडी में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अशोक नगर स्थित पाटीदार हॉल में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर टोरेंट पावर के वरिष्ठ अधिकारियों में उपाध्यक्ष जीवन क्लर्क, जय पांड्या, सुधीर देशमुख और जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी सहित कंपनी की टीम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सैयद मुफ्ती मोहम्मद उजैफा कासमी ने रमजान और इफ्तार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पवित्र महीना संयम, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है।
इफ्तार कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने टोरेंट पावर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर के लोगों के बीच भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
इस मौके पर टोरेंट पावर के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी ने कंपनी की गतिविधियों और नए लोगो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से कंपनी और समाज के बीच रिश्ते और मजबूत बनते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com