मुंबई (सं. भा.) | देश की आर्थिक नगरी कही जानेवाली मुंबई में बड़ी संख्या में लोग नौकरी-रोजगार करके सुखी और समृध्द हो रहे है, इस बात की चमक गाँव तक देखने को मिलती है | जब यहाँ से लोग गाँव जाते है तो उन्हें जौनपुर से अधिक मुंबई की चिंता रहती है | अब मुंबई और जौनपुर एक दूसरे के पूरक बन गए है | यह बात जौनपुर जिला के भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने एक सम्मान समारोह में कहा है |
कांदिवली पश्चिम, लालजीपड़ा लिंकरोड स्थित हिल्डा आंटी हाई स्कूल में मुंबई प्रवास पर आये सुशील कुमार उपाध्याय का भव्य सम्मान चारकोप विधान सभा की ओर से किया गया | इस अवसर पर भाजपा के विधायक योगेश सागर, नगर सेवक कमलेश यादव, उत्तर मुंबई जिला के महामंत्री अशोक दुबे,संजय सिंह, संध्या सिंह, कलिंदर शर्मा और असगर जौनपुरी समेत भाजपा के कई नेता और भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे | अपने सम्मान से गदगद सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि मुझे नहीं लग रहा है कि मुंबई में हूँ, जैसे मेरा सम्मान जौनपुर में हो रहा है | आगे कहा कि अब मुंबई और जौनपुर राजनैतिक, सामाजिक, शिक्षा तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रगति पथ पर एक दूसरे के सहायक है | मुंबई के विकास में उत्तर भारतीय खून-पसीना बहा रहे है | जौनपुर से मुंबई प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है जो बता रहा है कि दोनों में कितना तालमेल है |उपाध्याय ने भाजपा को ताकतवर बनानें की अपील किया और कहा कि आम जन का विकास भाजपा के शासन में संभव है | भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश का काया कल्प हो रहा है और जौनपुर में विकास की लहर है | जौनपुर में पानी, बिजली और रोड-रास्ते जैसे मूलभूत सुविधा के लिए ब्लाँक स्तर पर काम हो रहा है | मौके पर भाजपा विधायक योगेस सागर ने कहा कि बिना उत्तर प्रदेश के आशीर्वाद से भाजपा सशक्त नहीं हो सकती| योगेश सागर ने जमकर उत्तर भारतीयों की तारीफ की | जौनपुर जिला अध्यक्ष सुशील उपध्याय, महामंत्री संदीप तिवारी, अतुल पाण्डेय और किसान मोर्चा के प्रमोद यादव का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत हुआ | जौनपुर के कई लोगों ने सम्मान सामग्रियों से आये उक्त मेहमानों का स्वागत किया | असगर जौनपुरी ने आये सभी मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया |


