कल्याण (सं.भा.)अपराधियों के बढ़ते हौसले के बीच कल्याण के भीड़भाड़ वाले स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई पुलिस के यातायात विभाग में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की 350 सीसी क्लासिक बुलेट तहसीलदार कार्यालय के सामने फुटपाथ से चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पुलिस के अनुसार, आशीष बलिराम निघोट ने 23 जुलाई को अपनी बुलेट कल्याण स्टेशन परिसर में तहसीलदार कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने महात्मा फुले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी है। व्यस्त स्टेशन परिसर से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी होने की घटना से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की बुलेट चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
RELATED ARTICLES


