spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय पटल पर चमके युवा अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला:

अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमके युवा अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला:

प्रमोद श्रीवास्तव,फतेहपुर (सं.भा.) सर्वोच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नेपाल दूतावास, नई दिल्ली ने 1 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उन्हें भारत में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे संकटग्रस्त नेपाली नागरिकों को कानूनी सहायता प्रदान करने वाले अधिवक्ताओं के रोस्टर में शामिल किया है।

मूल रूप से फतेहपुर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शुक्ला के पुत्र अनिमेष शुक्ला सर्वोच्च न्यायालय के साथ इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, इंदौर, जयपुर और दिल्ली उच्च न्यायालयों सहित विभिन्न न्यायिक एवं अर्ध-न्यायिक मंचों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं।

संकटग्रस्त भारतीयों और नेपाली नागरिकों की सहायता के लिए उठाई आवाज

इसी क्रम में अनिमेष शुक्ला और सीतामढ़ी (बिहार) की सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आरती साह ने नेपाल में आई आपदा के दौरान लापता भारतीय नागरिक बी.एस. बालासुब्रमण्यम की सुरक्षित वापसी के लिए पहल की। दोनों अधिवक्ताओं ने 29 अगस्त 2026 को नेपाल दूतावास और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रतिनिधित्व भेजकर नेपाल पुलिस, इमिग्रेशन अधिकारियों तथा आपदा प्रबंधन एजेंसियों के समन्वय से उनकी तलाश, रेस्क्यू और सुरक्षित वापसी की मांग की।

कानूनी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के साथ मानवीय सरोकारों से जुड़ी अनिमेष शुक्ला की यह पहल फतेहपुर के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com