पालघर (सं.भा.)वसई के समुद्र तटों को आकर्षक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है।
राजोडी से अर्नाला तक फैले तटीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने अधिकारियों के साथ विभिन्न समुद्र तटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान पर्यटन विकास निधि से बंधारों की मरम्मत, शौचालयों और उद्यानों के निर्माण सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान राजोडी, कलंब, नवापुर और अर्नाला समुद्र तटों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
इन क्षेत्रों में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्माण कार्यों और मौजूदा सुविधाओं में सुधार पर विचार-विमर्श किया गया। योजना के तहत तटीय बंधारों की मरम्मत के साथ शौचालयों और उद्यानों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा बोईसर विधानसभा प्रमुख महेंद्र पाटील, रामदास मेहेर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योत्स्ना मेहेर, सुधीर मेहेर, कलंब उपसरपंच राजेश निजाई, भरत भोईर, विजय भोईर, मयूर नाईक, देवदत्त मेहेर, सविता ठाकूर, हेमलता बाळशी, दयानंद भोईर और निनाद नाईक सहित स्थानीय पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वसई के समुद्र तटों को मिलेगी नई पहचान, बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर
RELATED ARTICLES


