spot_img
Homeप्रमुख खबरेपति और ससुर के खिलाफ घर के दरवाजे पर बहू का धरना

पति और ससुर के खिलाफ घर के दरवाजे पर बहू का धरना

मुंबई (संवाददाता) सरकार महिलाओं के लिए कितने भी कड़क कानून बनाएं पर महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कुछ फर्क नहीं पड़ता है| कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, ससुराल पक्ष से प्रताड़ित एक महिला ने दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है| जिसके चलते  घर के अंदर आने से उसे रोका जा रहा है| अब पीड़ित महिला अपने ही घर के दरवाजे पर बैठकर मदद की गुहार लगा रही है|

मिली जानकारी के अनुसार, दहिसर पूर्व, अम्बावाड़ी एस. व्ही. रोड, जयराम चाल, रूम नंबर २ की रहने वाली अनिता विकास यादव ने दहिसर पुलिस ठाणे में ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप दर्ज कराया है| अनिता पेशे से शिक्षक है| कुछ साल पहले इंजिनियर विकास यादव से शादी हुई| लेकिन शादी के बाद  अनिता की परिवार वालों से दहेज के लिए अनबन चलने लगी|

अनिता के ससुर सूर्यनाथ यादव उर्फ मंगला रिटायर्ड शिक्षक है और उनका पैतृक गाँव उत्तर प्रदेश, जौनपुर, सिकरारा, विशुनपुर है|

मामला दर्ज होने के बाद अनिता अपने घर में रहने के लिए आई तो उसे घर में आने से मना कर अन्दर से दरवाजा बंद कर लिए| दिन के समय वह पढ़ाने चली जाती है और रात के समय घर के बाहर दरवाजे पर बैठी रहती है| पुलिस मामला दर्ज करने के अलावा ज्यादा नहीं कर सकने की बात कहकर दखल देने से बच रही है| सगे-संबंधी भी मिलकर मामला सुलझाने की कोशिश की| लेकिन उनकी एक न चलने की बात अनीता ने बताया है|

अनिता के मुताबिक जब से ब्याह के आई तब से उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है| सब्र का बांध टूटने के बाद अनिता ने यह कदम उठाया है| अनीता ने बताया कि उसके ससुर सूर्यनाथ यादव रिटायर्ड शिक्षक होने के बावजूद दहेज के लिए घिनौनी हरकत कर रहे है| शिक्षित परिवार के बाद भी उसे दहेज के लिए आये दिन तानों से नवाजा जाता रहा| अनिता के मायके वालों पर ससुराल वाले अभद्र टिप्पणी करते है| बार-बार यातना से तंग आकर अनीता ने मामले को समाज के सामने लाना चाहा है| अनिता आज भी अपने घर में इज्जत के साथ रहना चाहती है पर ससुराल वालों की दबंगई के आगे लाचार है| नात, रिश्तेदार और समाज के लोग उसकी मदद के लिए आगे आने से हिचकिचा रहे है| लोग पारिवारिक विवाद कहकर पल्ला झाड़ रहे है| फिर भी अनिता अपने न्याय की मांग अपने चौकठ पर बैठकर कर रही है| उसे भरोसा है कि एक न एक दिन न्याय जरुर मिलेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com