पालघर (सं.भा.): भारतीय गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के वन मंत्री एवं पालक मंत्री गणेश नाईक के हाथों तिरंगा फहराया गया। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गणेश नाईक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. हेमंत सवरा, विधायक स्नेहा दुबे पंडित, विधायक राजेंद्र गावित, जिलाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
पालघर में संविधान के सम्मान का उत्सव, पालक मंत्री ने फहराया तिरंगा
RELATED ARTICLES


