spot_img
Homeसमाजसेवा और पत्रकारिता के संगम का उत्सव

समाजसेवा और पत्रकारिता के संगम का उत्सव

यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संगठन भारत’ की 15वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल, 2026 को मुंबई में एक विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समाचार पत्र श्री राज किशोर तिवारी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रहा है और अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।श्री तिवारी केवल एक समर्पित संपादक और संवेदनशील समाजसेवी हैं। अपने स्वयंसेवी संगठन ‘परिवर्तन फाउंडेशन’ के माध्यम से वे मुंबई से लेकर फतेहपुर तक अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं। शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य और पत्रकारिता की उन्नति के लिए उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।जहां तक ‘संगठन भारत’ समाचार पत्र का प्रश्न है, यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं बल्कि सकारात्मक जीवन दृष्टि और सामाजिक चेतना को प्रसारित करने वाला सशक्त मंच है। इसके प्रत्येक पृष्ठ पर श्री तिवारी की सामाजिक संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और रचनात्मक सोच की स्पष्ट छाप दिखाई देती है।
मैं ‘संगठन भारत’ के इस वर्षगांठ समारोह की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूं। मेरा विश्वास है कि संगठन भारत, श्री राजकिशोर तिवारी और परिवर्तन फाउंडेशन समाज में रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में अपना नेतृत्व इसी प्रकार निरंतर बनाए रखेंगे।

एक बार पुनः हार्दिक शुभकामनाओं सहित, साधुवाद!

अभय मिश्र
वरिष्ठ पत्रकार

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com