spot_img
Homeमहाराष्ट्रहिंदी दिवस पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बांधा समां

हिंदी दिवस पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बांधा समां

मुंबई (सं.भा.) हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्य के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदीसेवी, साहित्यकार, पत्रकार और समाजसेवी शामिल हुए।

अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अकादमी की ओर से किए जा रहे विभिन्न साहित्यिक और सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अभियान संस्था के प्रमुख एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार केवल हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि अहिंदी भाषी राज्यों में हिंदी के विस्तार में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजीत राय के संचालन में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। महाराष्ट्र पर आधारित उनकी कविता ‘महाराष्ट्र है हमारा’ को श्रोताओं ने विशेष रूप से सराहा। नागपुर से आईं वीर रस की कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से माहौल में उत्साह भर दिया। भगवान राम पर उनकी रचना को भी खूब सराहना मिली।

समारोह में कवि राम सिंह, कवि अरुण दुबे, डॉ. ऊषा दुबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडेय, समाजसेवी संतोष दीक्षित, विष्णुजीत पांडेय, राकेश सिंह, दिनेश वर्मा, बालगोविंद तिवारी, गजानन महातपुरकर, आर.के. सर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com