मुंबई (सं. भा.) एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव की काव्यकृति ‘नीलिमा’ का लोकार्पण गुरुवार को विश्वविद्यालय के भव्य सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुस्तक का लोकार्पण डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत, अनुवादक डॉ. चंद्रकांत मिसाळ, डॉ. सुनील रामटेके, डॉ. शुभा साठे तथा प्रकाशक रामकुमार के करकमलों से हुआ।
‘नीलिमा’ मूलतः मराठी भाषा में रचित काव्यकृति है, जिसका हिंदी अनुवाद डॉ. चंद्रकांत मिसाळ ने किया है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने काव्यकृति और उसके हिंदी अनुवाद की सराहना करते हुए इसे मराठी तथा हिंदी साहित्य के बीच एक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक सेतु बताया। इसी कार्यक्रम में डॉ. चक्रदेव द्वारा लिखित मराठी भाषा में प्रकाशित ‘कोहम’ पुस्तक का भी विमोचन अतिथियों द्वारा हुआ।
कार्यक्रम के आरम्भ में रवि यादव ने सरस्वती वंदना की ।कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार देवमणि पांडेय ने तथा राजस लिमये ने आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. संजय फड, शिव दत्त अक्स, मुक्ता, प्रो. दिगम्बर खोब्रागडे, डॉ पल्लवी प्रकाश, डॉ. राजश्री पाटिल, अनिल त्रिवेदी, विनोद चतुर्वेदी, डॉ. चंपा भारद्वाज, डॉ.अनुराधा पोद्दार, डॉ.बालू राठौड़, मेघा देवनकर, समीक्षा मंडावकर, डॉ. अंजली शाह, डॉ. संगीता बापट, डॉ. नीलेश ठाकरे, राजीव रोहित, शामी एन इरफान आदि उपस्थित थे।


