spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईजनसेवा को नई दिशा, मालाड में कमर जहां सिद्दीकी के जनसंपर्क कार्यालय...

जनसेवा को नई दिशा, मालाड में कमर जहां सिद्दीकी के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ

मुंबई (सं.भा.) मालाड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 की नगरसेविका कमर जहां सिद्दीकी के नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन सांसद एवं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ तथा विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के हाथों संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। नेताओं ने इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय को क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान, जनसुनवाई और विकास कार्यों के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। कार्यक्रम में नगरसेवक एवं प्रभाग समिति अध्यक्ष हैदर असलम शेख, नगरसेवक रफीक शेख, नगरसेविका संगीता कोली, नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी, विक्रम कपूर, कांग्रेस नेता मोबिन सिद्दीकी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि कमर जहां सिद्दीकी का नया जनसंपर्क कार्यालय क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने एसआईआर सर्वे को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि बारिश के मौसम में नागरिकों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाना चाहिए और प्रत्येक पात्र परिवार को उसका अधिकार मिलना चाहिए। वहीं विधायक एवं पूर्व मंत्री असलम शेख ने एसआईआर सर्वे को लेकर प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मलाड और उत्तर मुंबई के हर पात्र परिवार तक सर्वे फॉर्म पहुंचना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नागरिकों की सहायता करने और सर्वे प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह के दौरान नेताओं ने कहा कि नया जनसंपर्क कार्यालय जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ क्षेत्र के – विकास कार्यों की निगरानी और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए कार्यालय के शुभारंभ का स्वागत करते हुए जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com