दहिसर (सं. भा.) : महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति श्री शिवाजी महाराज की जयंती (तिथिनुसार) निमित्त भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन दहिसर के एन.एल. कॉम्प्लेक्स में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने छत्रपति श्री शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें मान वंदना दी और सादर नमन किया। उन्होंने इस समारोह में उपस्थित सभी शिव भक्तों को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, पूर्व नगरसेवक हरीश भाई छेड़ा तथा पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भारी संख्या में नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


