spot_img
Homeमुंबईग्रांट रोड में शहीद-ए-राहे मदीना उर्स का भव्य आयोजन

ग्रांट रोड में शहीद-ए-राहे मदीना उर्स का भव्य आयोजन

सूफी संतों और राजनीतिक हस्तियों की रही उपस्थिति

मुंबई (सं. भा.) काइद-ए-कौमे मिल्लत, पीर-ए-तारीकत अल्लामा शाह सैयद अनवर अशरफ उर्फ मुसन्ना मियां की याद में आयोजित 22वें सालाना उर्स शहीद-ए-राहे मदीना का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम ग्रांट रोड स्थित बिलाल मस्जिद के ईदगाह मैदान में आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व मौलाना *सैयद मोईनुद्दीन अशरफ के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद अरविंद सावंत, प्रो. वर्षा गायकवाड, संजय पाटील, पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान, छगन भुजबल, डॉ. जितेंद्र आव्हाड, शिवसेना विधायक सचिन अहिर, अमीन पटेल, पंकज भुजबल, भाई जगताप, मनोज जामसूतकर, एड. यूसुफ अब्राहनी, जीशान सिद्दीकी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. माचिसवाला, प्रो. अब्दुल कादर, इब्राहिम भाईजान, सईद नूरी, निजामुद्दीन राईन, हाजी अराफत शेख, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, अकरम खान, बाबू बत्तेली और अबु स्वालेह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

इस उर्स की खासियत यह है कि इसमें देशभर के सूफी संत, मस्जिदों के इमाम और दरगाहों के उत्तराधिकारी विशेष रूप से शामिल होते हैं। महाराष्ट्र के तमाम राजनीतिक दलों के नेता इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस उर्स का हिस्सा बनते हैं, जिससे इसकी गरिमा और बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी विशेष जोर दिया गया। हजरत मोईन मियां की इस मुहिम में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com