spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएक तरफ कार्रवाई दूसरी तरफ चल रहा अवैध मिट्टी खनन

एक तरफ कार्रवाई दूसरी तरफ चल रहा अवैध मिट्टी खनन

  • लोगों ने उठाया सवाल, यह कैसा प्रशासन

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर जिले में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि वो नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से अवैध खनन को अंजाम दे रहे है, खनन विभाग की टीम ने यमुना नदी की धारा से अवैध तरीके से किए जा रहे खनन और पट्टा क्षेत्र से बाहर किए जा रहे अवैध खनन पर छापेमारी करते हुए  बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने लाखों का जुर्माना वसूला है।

           राजेश कुमार (खनन अधिकारी)

खनन अधिकारी के मुताबिक शिकायत पर सदर तहसील के दो खदानों में छापेमारी की गई जहां देवरानार पट्टा क्षेत्र में खनन क्षेत्र से बाहर 2240 घन मीटर का अवैध खनन पाया गया, जिसमें संबंधित पट्टा धारक पर साढ़े सात लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं रामनगर कौहन खनन क्षेत्र की जांच की गई तो खनन क्षेत्र में जल स्तर से माइनिंग करना पाया गया, जिस पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया की जनपद फतेहपुर के तहसील सदर में हमारा साधारण बालू का खनन पट्टा देवरानार ग्राम में है। पट्टा क्षेत्र की जांच की गई जिसमें खनन क्षेत्र से बाहर 2240 घन मीटर का अवैध खनन पाया गया।


वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन मोरंग माफियाओं के खिलाफ तो कार्रवाई कर रही है लेकिन कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करती नही दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com