spot_img
Homeमहाराष्ट्रअदालत की अनुमति के बाद लाखों का जब्त माल किया गया नष्ट

अदालत की अनुमति के बाद लाखों का जब्त माल किया गया नष्ट

वसई- विरार, (सं.भा.) अवैध शराब, प्रतिबंधित गुटखा और हुक्का सामग्री के खिलाफ मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जब्त माल नष्ट किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 अंतर्गत आने वाले काशीमीरा पुलिस स्टेशन, काशीगांव पुलिस स्टेशन, मीरारोड पुलिस स्टेशन, नवघर पुलिस स्टेशन, भायंदर पुलिस स्टेशन और उत्तन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को दारूबंदी कानून के तहत दर्ज 100 मामलों में जब्त 4,243 लीटर देशी, विदेशी और गावठी हाथभट्टी शराब को नष्ट किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत 15 लाख 83 हजार 677 रुपये बताई गई है।
इसके अलावा प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और हुक्का सामग्री से जुड़े 75 मामलों में जब्त 58 लाख 14 हजार 544 रुपये मूल्य का माल भी नष्ट किया गया। इस तरह कुल 73 लाख 98 हजार 221 रुपये कीमत का अवैध माल खत्म किया गया।
पूरी कार्रवाई अन्न एवं औषध प्रशासन और उत्पादन शुल्क विभाग ठाणे की मौजूदगी में पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 के मार्गदर्शन में उत्तन डंपिंग ग्राउंड पर की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया माननीय न्यायालय की अनुमति के बाद पूरी की गई। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब और प्रतिबंधित पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com