मुंबई (सं. भा.) २ से १३ मई के बिच इंजीनियरिंग, फार्माकोलॉजी कृषि पाठ्यक्रमों के छात्रों की पहली बार ऑनलाइन परीक्षा होने वाली है। इस परीक्षा को देने पूर्व छात्रों को प्रशिक्षण करने के उद्देश्य से सीईटी ने अभ्यास परीक्षा आयोजित की, लेकिन कई विद्यार्थी यह परीक्षा नहीं दे पाए। इसलिए उन्हें सीटी सेल द्वारा एक बार फिर अभ्यास परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है। यह अभ्यास परीक्षा २८ अप्रैल से शुरू होगी। सीईटी के अनुसार, अभ्यास परीक्षा की लिंक अब छात्रों के लॉग इन में दी गई है. जो छात्र परीक्षा देने से चूक गए हैं। उनके साथ अन्य छात्र भी यह परीक्षा दे सकते है। छात्रों को उनके लॉग इन के लिए उपलब्ध कराई गई लिंक १३ मई तक जारी रहेगी। लिंक की मदद से छात्र अब अपने मोबाइल फोन से परीक्षा दे सकते है।
फाइनल फोटो सीईटी के मुताबिक, राज्य में २ मई से एमबीटी सीईटी परीक्षा शुरू होने वाली है। इस परीक्षा के लिए राज्य भर से ४ लाख १३ हजार २८४ छात्रों ने आवेदन भरा था। चूकि परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हो रही है, इसलिए परीक्षा का स्वरुप कैसा होगा, किस तरीके से होगी यह बताने के लियु सीईटी द्वारा अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा को लेकर छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को इंटरनेट के बिना चलने वाले ऑफी सॉफ्टवेयर की मदद से काफी सुविधा मिली है हालांकि, कुछ छात्र विभिन्न कारणों से परीक्षा नहीं दे सके इसलिए इन छात्रों को दोबारा अभ्यास परीक्षा देने का मौका दिया है।


