spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईव्यस्तता के बीच क्रिस्टल डिसूजा ने लोनावला में बिताए सुकून भरे पल

व्यस्तता के बीच क्रिस्टल डिसूजा ने लोनावला में बिताए सुकून भरे पल

मुंबई (सं.भा.)लोकप्रिय अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ लोनावला में यादगार वीकेंड बिताया। काम की व्यस्तता के बीच मिली इस छोटी सी छुट्टी में उन्होंने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की और इस खास ट्रिप की झलक अपने सोशल मीडिया पर साझा की।
साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में क्रिस्टल अपनी गर्ल गैंग के साथ खुशी के पल बिताती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके करीबी दोस्त अभिनेता रित्विक धनजानी भी इस ट्रिप का हिस्सा बने। सभी ने मिलकर पूल में मस्ती की, बोर्ड गेम खेले, मूवी नाइट का आनंद लिया और देर रात तक डांस कर वीकेंड को यादगार बना दिया।
क्रिस्टल ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोनावला का यह वीकेंड बेहद खास रहा, जहां दोस्तों के साथ हंसी-मजाक, पूल में मस्ती, गेम्स और डांस ने इस ट्रिप को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने होटल की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके इस वीकेंड को शानदार बनाने में सहयोग दिया।
अगर उनके करियर की बात करें तो क्रिस्टल डिसूजा ने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2007 में टीवी धारावाहिक ‘कहे ना कहे’ से की थी, जिसमें उन्होंने किंजल का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें असली पहचान लोकप्रिय धारावाहिक ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली, जिसमें निभाई गई उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वह घर-घर में जानी जाने लगीं।
हाल ही में वह एक वेब सीरीज में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के साथ काम किया। इसके अलावा फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में उनके डांस और स्टाइलिश अंदाज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस गाने में उनके साथ बिग बॉस 17 से चर्चित आयशा खान भी नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली क्रिस्टल अक्सर अपनी जिंदगी के ऐसे ही खास और मजेदार पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com