लखनऊ (सं.भा.): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बाल विकास योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।
लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी वितरित किए, जिनमें बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अब और बेहतर तरीके से की जा सकेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास स्मार्टफोन न होने के कारण उनका काम पूरी तरह से डिजिटल नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत के बावजूद रियलटाइम डाटा समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता था, जिससे राज्य की रैंकिंग पर भी असर पड़ता था।
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि अब सभी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन मिलने से डाटा का समय पर अपलोड संभव होगा और योजनाओं की मॉनिटरिंग अधिक सटीक तरीके से की जा सकेगी। यह कदम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को नई गति देगा और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आंगनबाड़ी व्यवस्था होगी हाईटेक: सीएम योगी ने बांटे स्मार्टफोन, बोले—अब मिलेगा रियलटाइम डाटा
RELATED ARTICLES


