spot_img
Homeमुंबईमीरा रोड का पशु-पक्षी अस्पताल सालभर से खुद पड़ा है बीमार!

मीरा रोड का पशु-पक्षी अस्पताल सालभर से खुद पड़ा है बीमार!

मीरा-भाईंदर (सं. भा.) मीरा रोड के पशु अस्पताल को बने सालों हो चुके हैं, लेकिन पिछले सालभर से उस पर ताला पड़ा हुआ है। पशु प्रेमियों की बार-बार शिकायत के बावजूद मनपा झूठे आश्वासन दे रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मनपा की माली हालत खराब होने के चलते अस्पताल पर ताला पड़ा है। मीरा रोड में जून 2019 में पशु प्रेमियों की मांग पर अस्पताल को खोला गया था। 2019 से 2020 तक अस्पताल कुछ संस्थाओं के माध्यम से चलाया गया, उसके बाद अस्पताल कभी बंद रहा, तो कभी चालू रहा। पिछले 1 साल से भी अधिक समय से अस्पताल बंद है।

फडणवीस के आगमन पर सजा था अस्पतालः 22 अप्रैल 2023 को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मीरा-भाईंदर में कई उद्घाटन किए थे। नरेश जैन ने कहा है कि उस दिन अस्पताल को सजाया गया था। एक दिन पहले अस्पताल में दवाइयां भी लाई गई थीं, लेकिन उप मुख्यमंत्री के जाते ही अस्पताल भी बंद हो गया।

अस्पताल को है इलाज का इंतजार

जिस अस्पताल में पशु-पक्षियों का इलाज होना था, आज उसे खुद इलाज की जरूरत है। उप मुख्यमंत्री के आने के पूर्व अस्पताल का रंग-रोगन किया गया था, लेकिन जगह-जगह कचरा है। इस बारे में मनपा आयुक्त से संपर्क नहीं हो सका। पशु चिकित्सक डॉ. विक्रम बताते हैं कि अस्पताल में कुछ काम अधूरे हैं, पूरे होते ही इसे शुरू कर देंगे।

हेल्पलाइन नंबर बंद, ऐम्बुलेंस गायब

पूर्व महापौर ज्योत्स्ना हस्नाले के कार्यकाल में एक ऐम्बुलेंस की व्यवस्था और हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया था। ऐम्बुलेंस का भी कुछ अता-पता नहीं है। पशु प्रेमियों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर हमेशा बंद रहता है। एनबीटी रिपोर्टर ने जांचने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, तो वह बंद था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com