spot_img
Homeअन्यबेटी की मां बनी अनुष्का शर्मा, खुशी से झुम उठे पापा विराट...

बेटी की मां बनी अनुष्का शर्मा, खुशी से झुम उठे पापा विराट कोहली

अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं। अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की खुशखबरी पापा विराट कोहली ने ट्विटर पर शेयर की है।

अनुष्का के मां बनने की खबर सुनते हैं ट्विटर पर फैन्स और उनके अपने उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। विराट कोहली ने यह खुशखबरी शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।’

विराट कोहली ने आगे लिखा है, ‘अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।’

बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट ने अपने पैरंट बनने की खुशखबरी फैन्स से शेयर की थी।विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का जनवरी 2021 में मां बन जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com