spot_img
Homeमुंबईहथियार की तस्करी करने वाला हथियार के साथ गिरफ्तार

हथियार की तस्करी करने वाला हथियार के साथ गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) दहिसर पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है.जो मुंबई के दहिसर इलाके में हथियार की तस्करी करता था. जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. दहिसर पुलिस यह जांच में जुटी है कि आरोपी आखिर किसको हथियार बेचने आया था.

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस द्वारा दहिसर इलाके में जब आल आउट ऑपरेशन चलाया जा रहा था उसी दौरान सादाब सब्बीर मकरानी को संभाजीनगर में नाकाबंदी के दौरान रोका गया था. तलासी के दौरान सादाब के पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था.

एम एम मुजावर ( वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, दहिसर पुलिस स्टेशन ) ने बताया कि आरोपी सादाब सब्बीर मकरानी गली नं 4 गणपत पाटिल नगर बोरीवली (पक्षिम) का रहने वाला है. सादाब से पूछताछ में पता चला उसके ऊपर पहले भी एम एच बी पुलिस स्टेशन और दहिसर पुलिस में मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है आरोपी के पास से जो कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है किसके माध्यम से मुंबई में आया और किसको बेचने के लिए लाया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com