spot_img
Homeमुंबईअस्थाई सब्जी बाजारों में घटी भीड़, शोसल डिसटेंसी नहीं कर रहे लोग

अस्थाई सब्जी बाजारों में घटी भीड़, शोसल डिसटेंसी नहीं कर रहे लोग

भायंदर (सं. भा.)। लोग सहुलियत का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को सब्जी मंडी और अस्थाई सब्जी बाजारों में भीड़ कम तो दिखी। लेकिन लोग सामाजिक दूरी बनाये हुए नहीं दिखे। उधर उमड़ी भीड़ को देखते हुए मीरा रोड सरयू माता चौक के पास की सब्जी बाजार को मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने बंद करा दिया है। हालांकि कुछ णDय जगहों पर मनपा के बिना अनुमति के शुरु हुई दूसरी बाजारों में शनिवार को भीड़ देखने को मिली।

सोसाइटियों में मंगवाए सब्जी की गाड़ी

लोगों को साग-सब्जी आसानी से मिले, इसके लिए मनपा आयुक्त ने शहर की मंडियों के अलावा खुले मैदानों में अस्थाई सब्जी बाजार शुरु करवाया है। पहले १० तथा शनिवार से और १३ सब्जी बाजार शुरु किए गए है। गुरुवार-शुक्रवार को सब्जी बाजारों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली थी। लोग सामाजिक दूसरी बनाने के आव्हान की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए थे। सब्जी बाजार बढ़ जाने से शनिवार को इन मंडी-बाजारों में भी तो कम दिखाई दी, लेकिन लोग सामाजिक दूरी बनाने को लेकर लापरवाह ही दिखे। नयानगर में बानेगर में बानेगर गली और हैदरी चौक के आस-पास भीड़ थी। अल हजरत मैदान में लगाई गई सब्जी बाजार में ग्राहक कम दिखे। मनपा आयुक्त सुबह में बाजारों का निरीक्षण किये। पूर्व नगरसेवक एड. एस.ए. खान ने बताया की बेनेगर गली और अल शम्स मस्जिद के सामने की गली में मनमानी बाजार लगने से लोग खरीददारी के लिए यहां (अल हजरत मैदान)। नहीं आ रहे है। दूसरी तरफ मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने कहा कि उन्होंने अफील की हैं कि सोसाइटी के पदाधिकारी और व्यापारी आपस में संवाद स्थापित कर सोसाइटियों में एक-दो सब्जी की गाड़ियां मंगवाये। बिक्री का समय निर्धारित और सामाजिक दूरी बनाये रखने का पालन करें। इसका फायदा यह होगा की लोगों को सस्ते दाम में ताजी सब्जी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com