spot_img
Homeमुंबईमंडियों मे आई २१६ ट्रक आलू

मंडियों मे आई २१६ ट्रक आलू

नवी मुंबई (सं. भा.)। वाशी स्थित एपीएमसी में आलू-प्याज और लहसुन की आवक बढ़ी है। शनिवार को यहां पर कुल २१६ गाड़ी आलू-प्याज और लहसुन की आवक हुई। जिसमें १८३ गाड़ी प्याज, ३० गाड़ी आलू व ३ गाड़ी लहसुन का समावेश है। थोक में जहां प्याज और लहसुन के दाम में गिरावट आई है। वहीं आलू की कीमत में मामूली सा इजाफा है।

थोक में प्याज का दाम घटा, आलू की कीमत में इजाफा

आलू -प्याज व लहसुन की मार्केट में थोक में कारोबार करने वाले मनोहर तोतलानी के अनुसार शनिवार को प्याज १८ से २२ और १५ से १९ रुपए किलो में बिका। शुक्रवार को यही थोक में २० से २५ रुपए किलो में बेचा गया था। तोतलानी के अनुसार शुक्रवार को यूपी से आया आलू थौक में २४ से २५ रुपए किलो में बेचा गया था। शनिवार को यही आलू २५ से २६ किलों में बेचा गया। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के इंदौर से आया आलू २० से २५ रुपए किलों में बेचा गया।

लहसुन ७० से १०० रुपए किलो

एपीएमसी में शुक्रवार को लहसुन की आवक नहीं हुई थी, जिसके चलते बचे हुए स्टॉक को व्यापारियों ने ८० से १२० व ५० से ८० रुपए किलो में बेचा था।

मार्केट के बाहर ग्राहकों की भीड़

शनिवार को यहां पर ३ गाड़ी लहसुन की आवक हुई, जिसे थोक में ७० से १०० व ५० से ८० रुपए किलो में बेचा गया। आज रविवार को आलू-प्याज की मंडी बंद रहने वाली है, जिसकी वजह से शनिवार को इस मंडी के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ कग गई।

जिन्हें एपीएमसी के सुरक्षा रक्षकों ने आलू-प्याज की मंडी के प्रवेश द्वार से पहले ही रोक लिया था। सुरक्षा रक्षकों के द्वारा रोके जाने से मुंबई तथा उप नगरों से आलू-प्याज और लहसुन खरीदने के लिए आए ग्राहकों ने खुलकर विरोध किया। जिसके बाद एपीएमसी के सुरक्षा रक्षकों ने एक-एक करके ग्राहकों को मार्केट के भीतर भेजना शुरु किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com