spot_img
Homeमुंबईकांदिवली के लोखंडवाला में कोरोना के संदिग्ध

कांदिवली के लोखंडवाला में कोरोना के संदिग्ध

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली लोखंडवाला की एक पॉस इमारत मे कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिलने के बाद पूरी बिल्डिंग को १४  दिनों के लिए कोरंटाईन कर दिया गया है।

दोनों मरीज एक ही परिवार में बाप और बेटे हैं। बेटा १३ मार्च को यह पुणे से मुंबई अपने घर आया था।

शुक्रवार देर रात जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गये। दोनो मरीजों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उस इमारत मे किसी को बाहर जाने से पूरी तरह रोक दिया गया। इसके बाद उस इमारत मे किसी को बाहर जाने से पूरी तरह रोक दिया गया। इसके साथ ही उस बिल्डिंग मे किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर बंदिश लगा दी गई पूरी इमारत को ही १४ दिन के लिये कोरनटाईन कर दिया गया है।

पूरी बिल्डिंग को १४ दिनों के लिए कोरंटाइन किया गया

  • इन दो लोगों के लिये घर मे तीन नौकरानियां थी। यह तीनों घरकाम करने वाली महिलाएं स्लम इलाके मे रहती हैं। पुलिस के सहयोग से मनपा ने दो नौकरानियां को भी जांच के लिये भेज दिया है। जबकि तीसरी नौकरानी गांव चली गई है। उसके गृह जिले की स्वास्थ्य टीम को जानकारी दे दी गई है। दोनों मरीजों को मनपा ने कस्तूरबा हास्पीटल भेज दिया है। यह लोग बीकेसी मे स्थित एक नामी कंपनी के दपÌतर मे कार्यरत थे।
  • लोखंडवाला की एक सोसायटी मे रहने वाले ने बताया कि इस मामले के बाद दुध वाले को भी भीतर आने से रोक दिया गया है। सभी सदस्यों को गेट पर जाकर दुध व अन्य सामान लेना होगा।

समता नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू कस्बे ने बताया कि पूरे क्षेत्र मे किसी को भी अनावश्यक घुमने पर रोक लगा दिया है। पुलिस लगातार इलाके मे पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होने सभी निवेदन किया है कि लोग बगैर किसी काम के बिल्कुल बाहर नही निकले। पुलिस को सहयोग करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com