spot_img
Homeमुंबईएटीएस ने किया सिमकार्ड की अवैध बिक्री का खुलासा

एटीएस ने किया सिमकार्ड की अवैध बिक्री का खुलासा

नालासोपारा (सं. भा.) । मुंबई एटीएस ने नालासोपारा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिमकार्ड की अवैध बिक्री का खुलासा किया है। मुंबई एटीएस की टीम ने हाल ही में नालासोपारा में छापेमारी कर ट्वीन स्टार कंपनी के 9 सिम बॉक्स और 246 विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड जब्त किए। इस कार्रवाई में यह भी पता चला कि कुछ विक्रेता ग्राहकों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी पहचान पत्र तैयार करते हैं और उन पर सिमकार्ड जारी करके उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इस तरह से जारी किए गए सिमकार्ड का उपयोग अक्सर धोखाधड़ी, धमकी और अन्य साइबर अपराधों में किया जाता है। फर्जी सिमकार्ड का उपयोग सोशल मीडिया पर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और विभिन्न प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के लिए भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com