spot_img
Homeमुंबईयुवती की हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, लोकल के निचे फेकने कि...

युवती की हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, लोकल के निचे फेकने कि कोशिश

मुंबई (सं. भा.) । खार रोड रेलवे स्टेशन पर एक लड़की को चलती लोकल के नीचे ढ़केलकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से गुस्साए युवक युवती की हत्या करना चाहता था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवती को बारह टांके लगाये गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुमेध जाधव वडाला का और युवती खार की रहने वाली है। दोनों अंधेरी की एक ही कंपनी में काम करते थे। इसके चलते दोनों में प्यार हो गया। इस बीच युवती को पता चला कि सुमेध को शराब पीने की लत है। तभी से वह उससे दूरी बनाने लगी। शुक्रवार को जाधव ने युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती डर गई और अपनी मां को साथ ले गयी. आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव दिया जिसे युवती ने इंकार कर दिया। इनकार के बाद उसने लड़की को खींचकर ट्रेन के नीचे ढ़केलने की कोशिश की। लेकिन लड़की और उसकी मां ने पूरी ताकत से विरोध किया जिससे आरोपी कामयाब नहीं हो पाया। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी फरार हो गया। इसके बाद लड़की ने मामले की शिकायत बांद्रा रेलवे पुलिस थाने में की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com