spot_img
Homeमुंबईसीएम ने की सरकारी कार्यालय के समय में बदलाव की...

सीएम ने की सरकारी कार्यालय के समय में बदलाव की मांग

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरकारी कार्यालय के समय मे बदलाव करने कि मांग कि है। उनका कहना है कि इससे हमे लोकल कि भीड़ को कंट्रोल करने मे आसानी होगी।  पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरकारी कार्यालय के कार्य समय में बदलाव की मांग की है. इस मांग को लेकर भाजपा ने सीएम ठाकरे पर निशाना साधा है. भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि सरकारी कार्यालय का समय 10 से 5 बजे करने की मानसिकता कहा से आई, इसके लिए सीएम को किसने सलाह दी, यह बात सामने आनी चाहिए।

सीएम ठाकरे ने कहा था कि राज्य में सरकारी कार्यालय 10 से पांच बजे तक चलने के कारण सुबह और शाम लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ होती है. जिसे कम करने के लिए सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव करने की जरूरत है. शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने पीएम मोदी से राज्य के सरकारी कार्यालय के समय में बदलाव करने की बात कही थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com